ऋषिकेश- रोटरी क्लब ऋषिकेश सेंट्रल नेकिया कात्यानी शर्मा कंडवाल को सम्मानित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – रोटरी ऋषिकेश सेंट्रल ने दिल्ली में जज बनकर देवभूमि को गौरवान्वित करने वाली कात्यायनी शर्मा कंडवाल को सम्मानित किया।
बुधवार को क्लब के अध्यक्ष हितेंद्र पंवार के नेतृत्व में क्लब के सभी सदस्य प्रगति विहार स्थित भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल के आवास पर एकत्रित हुए । इस मौके पर उन्होंने कुसुम कंडवाल की पुत्रवधू कात्यायनी शर्मा कंडवाल के दिल्ली में जज बनने पर उनका शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर हितेंद्र पंवार ने कहा कि कात्यायनी शर्मा कंडवाल ने पीसीएस जे 2019 परीक्षा में द्वितीय स्थान हासिल कर देवभूमि का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर क्लब के सचिव संजय सकलानी, कोषाध्यक्ष विकास गर्ग, सदस्य संदीप गोस्वामी, देव अग्रवाल दीपक तायल आदि जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News