ऋषिकेश – मुनि की रेती थाना प्रभारी ने होटल व्यवसायियों को नववर्ष पर कोविड-19 के नियमों का पालन करने के दिए निर्देश

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – थाना प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने मुनी की रेती क्षेत्र के सभी होटल व्यवसायियों को नव वर्ष पर आयोजित होने वाली पार्टियों में कोविड-19 के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए ।
बुधवार को तपोवन में थाना प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने क्षेत्र के सभी होटल व्यवसायियों की बैठक ली । इस मौके पर उन्होंने कहा कि नव वर्ष पर होटलों में आयोजित होने वाली पार्टियों में प्रदेश सरकार की गाइड लाइन के अनुसार कोविड-19 के नियमों का पालन करने की नितांत आवश्यकता है । इस दौरान जो भी नियमों का उल्लंघन करते पकड़ा गया उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी । कोई भी होटल व्यवसाई पार्टी के दौरान भीड़ एकत्रित नहीं करेगा डिस्टेंसिग और मासी का विशेष ध्यान दिया जाएगा ।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार नव वर्ष पर आयोजित होने वाली पार्टियों पर रोक लगा दी गई है । जो भी व्यवसाय नियमों का उल्लंघन करते पकड़ा गया उसको बख्शा नहीं जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News