उत्तराखंड- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एम्स दिल्ली में हुए भर्ती

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को दून अस्पताल से एम्स दिल्ली के लिए रेफर कर दिए गए हैं ।
शनिवार से उन्हें हल्का बुखार होने के कारण रविवार को दून अस्पताल में उनके खून की जांच व सीटी स्कैन कराया गया था। सीटी स्कैन में उनके फेफड़ों में हल्का इंफेक्शन पाया गया इसके बाद उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था। सीएम के मीडिया कोऑरडिनेटर दर्शन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को बीते रविवार रात को दून मेडिकल में भर्ती किया गया था । बताया जा रहा है कि उन्हें इंफेक्शन की कुछ दिक्कत होने के चलते उन्हें दिल्ली रेफर करने की सलाह दी सोमवार को उन्हें दून अस्पताल से एम्स दिल्ली मैं भर्ती कर दिया गया है । उन्होंने बताया कि सीएम कुछ दिन पहले ही कोरोना संक्रमित मिले थे लेकिन इंफेक्शन की दिक्कत के चलते उन्हें दून अस्पताल भर्ती किया गया था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News