ऋषिकेश- कांग्रेस पार्टी के136 वे स्थापना दिवस के मौके पर राहुल गांधी की गैरमौजूदगी बनी पूरे भारत मे चर्चा का विषय
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – आज पूरे देश में कांग्रेस पार्टी अपना 136 वां स्थापना दिवस मना रही है । स्थापना दिवस पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में जोश भरने के बजाय पार्टी के सर्वे सर्वा कहे जाने वाले राहुल गांधी विदेश यात्रा में मशगूल हैं । इसके चलते पूरे देश के पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में मायूसी है । इससे साफ़ तौर पर पता चलता है कि राहुल गांधी पार्टी के प्रति कितने गंभीर हैं ।
सोमवार को ऋषिकेश नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 136 वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा इस खुशी में कहीं तिरंगा यात्रा तो कहीं गरीबों में वस्त्र वितरण किया गया । इस दौरान पत्रकारों ने पार्टी पदाधिकारियों से एक और पूरे देश में पार्टी का स्थापना दिवस मनाए जाने और दूसरी और राहुल गांधी के विदेश यात्रा के बारे में सवाल जवाब किया गया तो पार्टी पदाधिकारी पत्रकारों से कन्नी काटते नजर आए इसका जवाब ना तो किसी पार्टी पदाधिकारी दे पाए और नहीं कोई कार्यकर्ता । पार्टी कार्यकर्ताओं के मौन धारण से साफ जाहिर होता है कि गांधी परिवार पार्टी के प्रति गंभीर नहीं है । इसका आलम यह है कि आज पूरे देश में पार्टी कार्यकर्ताओं में मायूसी छाई हुई है। राहुल गांधी की इस गैरमौजूदगी पर विपक्ष के साथ साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी इस मौके पर उनकी गैमोजूदगी पर सवाल खड़े किये।
जिससे अब लगता है पूरे देश में कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस मात्र एक खानापूर्ति साबित हो रहा है ।
