ऋषिकेश- 5 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार,वाहन सीज
त्रिवेणी न्यूज़ 24
ऋषिकेश – पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र में नशा तस्करी चेकिंग के विरोध टीम गठित की गई है ।
गठित टीम द्वारा एआरटीओ कार्यालय के पास चेकिंग अभियान के दौरान पोलो वोक्सवैगन नं०- UK14-1400 को चैकिंग के लिए रोका तो उसमे अंग्रेजी शराब की 05 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। जिसमें 02 पेटी मारका इंपीरियल ब्लू, 02 पेटी 8pm, 01 पेटी रॉयल स्टैग बरामद की गई । अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर वाहन को मोटर अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया है।
