ऋषिकेश- कांग्रेस सेवा दल ने कांग्रेस पार्टी के 136 वे स्थापना दिवस के अवसर पर फहराया तिरंगा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कांग्रेस सेवा दल की ओर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136 वें स्थापना दिवस पर तिरंगा फहरा कर राष्ट्रगान किया गया । सोमवार को चन्द्रेश्वर नगर झण्डा चौक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला व कांग्रेस नागर अध्यक्ष महन्त विनय सारस्वत द्वारा कांग्रेस स्थापना दिवस पर झण्डा रोहण कर मिष्ठान वितरण किया । इस मौके पर जयेन्द्र रमोला ने सेवादल के कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति अनुशासन और सेवा की शपथ दिलाई । उन्होंने कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है जिसने देश की आज़ादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश को आज़ाद करने का काम किया । पिछले कुछ वर्षों में ऐसे लोग देश की सत्ता में ऐसे लोग क़ाबिज़ हैं जिन्होंने देश की सम्पत्तियों को बेचने का काम कर दिया । आज सभी कांग्रेस जनों को एकजुट होकर ऐसे देश द्रोहियों को सत्ता से बाहर करना है । महानगर अध्यक्ष महन्त विनय सारस्वत व कांग्रेस सेवादल के नगर अध्यक्ष रामकुमार भतालिये ने कहा कि आज देश की सबसे पुरानी पार्टी का 136 वाँ स्थापना दिवस है ।आज ही के दिन कांग्रेस सेवादल का 98 वॉं स्थापना दिवस भी है ।आज ही के दिन सेवादल का गठन अनुशासन और सेवा के लिये किया गया है । इस अवसर पर प्रेम प्रकाश गौड, नन्द किशोर जाटव, रुक्म पोखरियाल, राजेश शाह, राजू गुप्ता, शीला देवी, गीता सोढी, हरेराम राजभर, ओम प्रकाश वर्मा, मुकेश मथम, ज्ञानेश्वर मिश्रा, राममूर्ती वर्मा, हनीफ़ खान, मनोज त्यागी, दीपक ध्यानी आदि मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News