ऋषिकेश- श्यामपुर में लग्जरी वाहन होंडा सिटी से 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद,तस्कर फरार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाल के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ नशे के विरुद्ध थाना एवं चौकी क्षेत्र में टीम गठित की गई है। गठित टीम द्वारा चौकी श्यामपुर गेट तिराहा के पास चेकिंग अभियान के दौरान लग्जरी वाहन हौंडा सिटी नं०- UK07-DS- 0475 को चैकिंग के लिए रोका तो चालक व उसका साथी पुलिस को देखकर बैरियर में टक्कर मारकर उपरोक्त वाहन लक्कड़ घाट की तरफ कच्ची रोड में ले जाकर गाड़ी लॉक कर अंदर झाड़ियों की तरफ भाग गया। वाहन को खोल कर चेक किया तो उसमे अंग्रेजी शराब की 25 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख, पचास हजार रूपए आंकी गई है । अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया और वाहन को मोटर अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News