ऋषिकेश- व्यापारियों ने वरिष्ठ व्यापारी नेता व प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक स्व.यशपाल अग्रवाल क़ो श्रध्दांजलि दी

व्यापारियों ने दी प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक स्व. यशपाल अग्रवाल क़ो श्रध्दांजलि
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों की ओर से रेलवे रोड स्थित एक होटल में श्रध्दांजलि का आयोजन किया गया । इस मौके पर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महामंत्री ललित मोहन मिश्र ने स्व. यशपाल अग्रवाल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्व. यशपाल अग्रवाल 1960 में व्यापार सभा के महामंत्री बने। आज जिस स्थान पर व्यापार सभा भवन बना है उक्त स्थान 1960 में व्यापार सभा भवन के लिए भूमि दान दी। 1973 में व्यापार सभा के अध्यक्ष बने और 1982 में रोटरी क्लब के अध्यक्ष रहें। उन्होंने गुरुद्वारा श्री हेम्कुण्ट साहिब की स्थापना में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उत्तराखंड आंदोलन में केंद्रीय संघर्ष समिति के प्रथम कोषाध्यक्ष रहें, उत्तर प्रदेश खाद्य पदार्थ व्यापारी संघ के संस्थापक रहें इसके बाद उत्तरांचल उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष बने। और अपने जीवनकाल तक अग्रवाल प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष रहें। श्रध्दांजलि सभा में सुभाष कोहली, हरगोपाल अग्रवाल, संजय व्यास, ललित मोहन मिश्र, सचिन गर्ग, मनोज अग्रवाल, अरविंद जैन, प्रतीक कालिया, दीपक तायल, रवि जैन, आशू अरोड़ा, पवन शर्मा, मनोज टुटेजा, आशू ढ़ंग, जगमीत सिंह, पदम शर्मा, कपिल आनंद, विजय अग्रवाल, महेश किंगर आदि मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News