ऋषिकेश- कांग्रेस पार्टी के 136वे स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेसियों ने निकाली तिरंगा पदयात्रा
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नगर कांग्रेस कमेटी मुनिकीरेती ढालवाला के कार्यकर्ताओं की ओर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136 वें स्थापना दिवस पर तिरंगा पद यात्रा का आयोजन किया गया ।
सोमवार को जिला अध्यक्ष हिमांशु बिजलवान के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा यात्रा श्रीदेव सुमन पार्क ढालवाला से शुभारंभ किया गया । तिरंगा यात्रा श्रीदेव सुमन पार्क से शुरू होकर 14 बीघा, कैलाश गेट से होते हुए भजन गढ़ में संपन्न की गई । तिरंगा पदयात्रा के बाद कांग्रेस जनों द्वारा कुष्ट कालोनी में कुष्ठ रोगियों को गरम वस्त्रों का वितरण किया गया । इस अवसर पर नगर अध्यक्ष महावीर खरोला, दिनेश व्यास, विनोद विजलवान, विनोद सकलानी, संतोष पैन्यूली, दिनेश भट्ट, अक्षत भट्ट, आदेश तोमर, विपिन रावत, कुलदीप उनियाल, अनिल रावत, दीपक खत्री, आशीष श्रीवास्तव, संदीप भंडारी, शिवम् भट्ट, राजेन्द्र राणा, दुर्गा राणा, गुरु प्रसाद, अजय रमोला, मदन बडोनी आदि मौजूद थे ।
