ऋषिकेश- महापौर ने आस्था पथ पर निगम द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स का किया लोकार्पण
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – आस्थापथ पर नगर निगम ने आस्था पथ पर साईं घाट के समीप कलाकारों द्वारा बनवाई गई पेंटिंग्स का महापौर अनिता ममगाई द्वारा लोकार्पण किया गया। इस मौके पर उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को
गंगा की स्वच्छता के लिए सजग प्रहरी बनकर कार्य करने की शपथ दिलाई । इस मौके पर शहर में गंगा की स्वच्छता के लिए कार्य कर रहे रवि शास्त्री, रोहित प्रताप, अशोक बेलवाल को स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया।
पेंटिंग में गोमुख , हिमालय, भागीरथी नदी, अलकनंदा नदी, देवप्रयाग संगम , कौड़ियाला , ऋषिकेश, त्रिवेणी घाट , हरिद्वार हरकी पैड़ी आदि का सजीव चित्रण कलाकारों द्वारा किया गया है । उन्होंने कहा कि शहर के कलाकारों ने शानदार पेंटिंग बनाकर आस्था पथ की आभा में चार चांद लगाने का काम किया है ।यहां आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को इन पेंटिंग को देख कर उत्तराखंड की महान संस्कृति के दर्शन होंगे। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, पार्षद मनीष शर्मा, विजय बडोनी, विजेंद्र मोगा, अनीता प्रधान, अनीता रैना, लक्ष्मी रावत, राजेश दिवाकर, उमा बृजपाल राणा ,शकुंतला शर्मा, पंकज शर्मा गौरव कैंथोला, शीलू अग्रवाल, प्रिया ढकाल, गुरविंदर सिंह, लक्ष्मी शर्मा, शैलेंद्र रस्तोगी, ममता नेगी, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, अभिषेक मल्होत्रा, सचिन रावत, प्रशांत कुकरेती आदि मोजूद रहे।
