ऋषिकेश- वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन ने किया रक्त जांच शिविर का आयोजन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की ओर से डॉ. लाल पैथोलॉजी लैब के सहयो से रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया ।
रविवार को आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वरिष्ठ नागरिकों का लाल पैथोलॉजी लैब के डॉ. विजय गुप्ता द्वारा निशुल्क रक्त जांच किया गया । इस मौके पर संगठन के महासचिव एसपी अग्रवाल ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य सभी वरिष्ठ नागरिकों को अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ मिले और वह अपने रक्त की जांच कर सके । शिविर में कोलेस्ट्रॉल शुगर और हेमोग्लोबिन की जांच निशुल्क की गई । उन्होंने बताया कि बाकी जांच रियायती दरों पर की गई है । इस अवसर पर हरीश धींगरा, बाबूराम अग्रवाल, ब्रह्माकुमार शर्मा, नरेंद्र गर्ग, दिनेश मुद्गल, सत्येंद्र शर्मा, अजय गोयल, हेम पांडे, पीडी अग्रवाल आदि मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News