उत्तराखंड- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कुंभ मेला क्षेत्र में सर्विलांस सिस्टम के अधिष्ठान कार्य के लिए दी 17.34 करोड़ की स्वीकृति

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कुम्भ मेला 2021 के अंतर्गत सर्विलांस सिस्टम के अधिष्ठान कार्य के लिए 17.34 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है । इसमें प्रथम किश्त के रूप में 6.94 करोड़ की धनराशि जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही चिकित्सा व्यवस्थाओं के अंतर्गत 1000 बेड अस्थाई कोविड केयर सेंटर के लिए विभिन्न मदों में सामग्री क्रय हेतु मुख्यमंत्री ने 15.46 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही प्रथम किश्त के रूप में 6.18 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की, साथ ही चिकित्सा व्यवस्थाओं के अंतर्गत सामग्री क्रय हेतु 2.93 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में 1.17 करोड़ की धनराशि निर्गत करने की स्वीकृति दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News