उत्तराखंड- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सरकारी कार्यालयों में वाईफाई सेटअप सहित अन्य योजनाओ के लिये करोड़ो रूपये स्वीकृत किये

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ई-ऑफिस परियोजना के सुगम एक्सेस हेतु प्रमुख राजकीय कार्यालयों में वाई-फाई सेटएप स्थापित करने के लिए 01 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर में भवांसी-माण्डलू मोटर मार्ग से मसोगी-कूतली-अमाल्डू मोटर मार्ग तक मिसिंग मार्ग के निर्माण कार्य के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 1.47 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी जनपद के डुण्डा विकासखण्ड में रा.इ.कॉ पुजारगांव धनारी से सिद्धेश्वर मंदिर होते हुए कुवा तक मोटर मार्ग के नव निर्माण हेतु 29.48 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News