उत्तराखंड- प्रदेश में आज करोना के 374 नये मरीज मिले, 416 मरीज स्वस्थ हुए,13 मरीजो की हुई मौत
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में 24 घंटे में कोरोना से 13 लोगों की मौत हुई है। जबकि 374 नए मामले सामने आए और 416 कोरोना को मात देकर ठीक हुए।
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 374 नए मामले सामने आए। जबकि 416 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। 13 लोगों की मौत के साथ राज्य में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1476 हो गई । इसके अलावा राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 89218 हो गई। इसमें 81154 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या 5444 है। रिकवरी रेट 90.96 प्रतिशत है। शनिवार को अल्मोड़ा जिले में 03, बागेश्वर में 15, चमोली में 06, चंपावत में 09, देहरादून में 152, हरिद्वार में 42 , नैनीताल में 53, पौड़ी में 11, पिथौरागढ़ में 19, रूद्रप्रयाग में 07, टिहरी में 01, यूएसनगर में 20 और उत्तरकाशी जिले में 36 नए मामले सामने आए।
