ऋषिकेश- पुलिस की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर व्यापारियो ने पुलिस अधिकारियों का किया स्वागत
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – बीते दिनों व्यापारी के घर हुई चोरी का शीघ्र खुलासा करने पर नगर के व्यापारियों ने पुलिस को सम्मानित किया । इस मौके पर व्यापारियों ने कोतवाली परिसर में एकत्रित होकर पुलिस अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया । दरअसल यह सम्मान पुलिस को व्यापारी अंकित नारंग के यहां हुई लाखों की चोरी का शीघ्र खुलासा करने पर व्यापारियों ने दिया है।
इस दौरान व्यापारियों ने सीओ डीसी ढोंडियाल, इंस्पेक्टर रितेश शाह और अधीनस्थ अधिकारियों को पुष्पगुच्छ व प्रतीक चिन्ह देकर पुलिस अधिकारियों की हौसला अफजाई की। इस मौके पर व्यापारियों ने कहा कि जिस तत्परता के साथ पुलिस शहर की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को बनाने में लगी हुई है। उसके लिए वह बधाई की पात्र है। मनीराम रोड पर लाखों की चोरी का खुलासा भी पुलिस ने 72 घंटों में कर दिया। इसके लिए पुलिस की जितनी तारीफ की जाए वह कम है। सीओ ने बताया कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों की संख्या भी बढ़ाई गई है। जिसने चोरी की घटना को खोलने में बड़ा सहयोग मिल रहा है। इसके अलावा रात में पुलिस गश्त और चेकिंग भी लगातार की जा रही है। बताया व्यापारियों के द्वारा दिया गया सम्मान उनकी जिम्मेदारी को और बढ़ा देता है।
