ऋषिकेश- रोटरी क्लब ऋषिकेश सेंट्रल की ओर से आयोजित बॉलीबॉल टूर्नामेंट प्रारम्भ
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – रोटरी क्लब ऋषिकेश सेंट्रल की ओर से वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया इस टूर्नामेंट में कई टीमों ने प्रतिभाग किया ।
शनिवार को गुमानीवाला में आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट का निर्मल आश्रम के महंत राम सिंह महाराज व क्लब अध्यक्ष हितेंद्र पवार ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया । इस दौरान वॉलीबॉल के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया ।
टूर्नामेंट का प्रथम मुकाबला ऋषिकेश एलाइंस व रायवाला की टीम के बीच खेला गया । मैच के शुभारंभ से पूर्व महंत राम सिंह महाराज ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। क्लब के अध्यक्ष हितेंद्र पंवार ने बताया कि आगामी 28 दिसंबर को फाइनल मैच के साथ टूर्नामेंट का समापन होगा। उन्होंने बताया कि विजेता टीम के लिए 51 हजार और ट्राफी, उपविजेता के लिए 21 हजार के इनाम की राशि रखी गई है। इस अवसर पर संजय सकलानी, विकास गर्ग , दीपक तायल, सीए हरि रतूड़ी , संजय पंवार, संदीप गोस्वामी , राजेंद्र बिजलवान, सुमित शर्मा, देवदत्त अग्रवाल, अविनाश अग्रवाल आदि मौजूद थे।
