ऋषिकेश-शहीदी दिवस पर महापौर ने गुरुद्वारे में मत्था टेका,और गुरु गोविंद सिंह जी के साहबजादों की शहादत को किया नमन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – शहीदी दिवस पर गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों और माता गुजरी की शहादत को नमन करते हुए पाठ का आयोजन किया गया ।
शनिवार को लक्ष्मण झूला रोड स्थित गुरूद्वारा श्री हेमकुंट साहिब में श्रद्धालुओं ने अरदास कराकर शहीदों को शीष नवाजा गया । हेमकुंड गुरुद्वारे में सिक्खों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह महाराज के पूर्ण परिवार के बलिदान को याद करने के लिए इस सप्ताह को बलिदान सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट में सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह महाराज के चारों साहिबजादों के शहीदी दिवस पर आयोजित दोपहर के दीवान में उनकी शहादत को नमन करने पहुंची महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि सिख संप्रदाय की स्थापना का उद्देश्य मुख्य रूप से हिन्दुओं की रक्षा करना था। इस संप्रदाय ने भारत को कई अहम मौकों पर मुगलों और अंग्रेजों से बचाया है। सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह एक महान स्वतंत्रता सेनानी त्याग और वीरता की मूर्ति थे। अपने धर्म की रक्षा के लिए उनके पूरे परिवार ने अपनी शहादत दे दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News