ऋषिकेश- 24 घंटे में कोरोना से 05 लोगों की मौत 468 नए मामले सामने आए
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – शुक्रवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना के 468 नए मामले सामने आए। जबकि 271 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। पांच लोगों की मौत के साथ राज्य में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1463 हो गई।
राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 88844 हो गई। इसमें 80738 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या 5510 है। रिकवरी रेट 91 प्रतिशत से अधिक है। शुक्रवार को अल्मोड़ा जिले में 02, बागेश्वर में 05, चमोली में 10, चंपावत में 00, देहरादून में 160, हरिद्वार में 26 , नैनीताल में 110, पौड़ी में 21, पिथौरागढ़ में 52, रूद्रप्रयाग में 12, टिहरी में 23, यूएसनगर में 23 और उत्तरकाशी जिले में 24 नए मामले सामने आए।
