ऋषिकेश- पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने से ही मानव का जीवन सुरक्षित – निगम आयुक्त
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागृत करने के लिए कचरा प्रथक्करण एवं पॉलीथीन उन्मूलन में इको ब्रिक के महत्त्व की जानकारी दी गई ।
शनिवार को रेलवे रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के केशव सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया । इस मौके पर नगरों गावो में बढ़ते कूड़े के ढेर को कम करने के लिए घरों से ही कूड़ा प्रथक्करण और इको ब्रिक बनाने के बारे में पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मंथन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह कवीरियाल ने कहां की नगर निगम द्वारा इसको लेकर वृहद स्तर पर कार्य किया जा रहा है । मुख्य वक्ता आरएसएस के प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल ने बताया कि आगामी हरिद्वार कुंभ मेला आयोजन में कुंभ मेला क्षेत्र स्वच्छ रहे इसके लिए देश भर में जिला टोलियो के माध्यम से प्लास्टि की पन्नियो को बोतल में डालने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है । इससे वहां आने वाले श्रद्धालुओं को प्लास्टिक कचरा फेंकने के लिए डस्टबिन की तलाश में इधर उधर न भटकना पड़े। कार्यक्रम में लगभग 40 पर्यावरण प्रहरियों द्वारा
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के आयोजक पर्यावरण गतिविधि के जिला संयोजक हेमन्त गुप्ता ने इस अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डाला । इस मौके पर बीते 22 मार्च को पृथ्वी दिवस पर ई पर्यावरण प्रतियोगिता के प्रांत व जिला स्तर पर निम्न विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए ।
इस दौरान मुख्य अतिथि ने किशोर चित्रकला प्रतियोगिता के प्रांत स्तर पर सांत्वना पुरूस्कार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की दिव्या गौड़ को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । वही बाल चित्रकला वर्ग में प्रथम स्थान पाने वाली कु. प्रेरणा, द्वितीय स्थान पर कु. अंशिका और
तृतीय स्थान पर कु. मानसी जखवाल सम्मानित किया ।
किशोर चित्रकला वर्ग में
प्रथम स्थान कु. योगिता कंसवाल,
द्वितीय स्थान पर देवांश डंगवाल, और तृतीय स्थान पाने वाली कु. कावेरी को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया । इस अवसर पर पर्यावरण गतिविधि के जिला सोशल मीडिया प्रमुख हिमांशु जुयाल, खंड संयोजक ऋषिराम घिल्डियाल, पूर्व प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संचालक सुदामा सिंघल, जिला कार्यवाह भास्कर बिजलवान, जिला प्रचारक भूपेन्द्र, नगर कार्यवाह श्याम बिहारी, पूर्व नगर सोशल मीडिया प्रमुख अमित वत्स, प्रधानाचार्य राजेन्द्र पांडे, रजनी रावत, शिशुपाल रावत, मनोज चुरखंडी, मेदिनीधर सेमवाल, जी, जगदीश, प्रशांत, सौरभ, सुजाता टुटेजा, राजन वर्मा आदि मौजूद थे ।
