ऋषिकेश- 24 घंटे में किया चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की गई बाइक बरामद

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – बेटे 24 तारीख को वादी चंद्रप्रकाश सिंहवाल पुत्र नंद राज निवासी भट्टा कॉलोनी गढ़ी श्यामपुर के द्वारा थाना रायवाला में बाइक बजाज अवेंजर UK14A3825 को नेपाली फार्म सॉन्ग नदी पुल के पास से चोरी की तहरीर दी गई थी । प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल थाना रायवाला में आईपीसी धारा के तहत अज्ञात पर मुकदमादर्ज किया गया । उक्त घटना के शीघ्र अनावरण एवं चोरी की गई बाइक की बरामदगी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रायवाला के द्वारा सादी वर्दी में दो टीमों का गठन किया गया । गठित टीम के द्वारा पूर्व में वाहन चोरी में प्रकाश में आए तथा जेल से रिहा हुए अभियुक्तों का भौतिक सत्यापन किया गया इस प्रकार के लगभग 11 व्यक्तियों से पूछताछ की गई दूसरी टीम के द्वारा घटनास्थल के आसपास आने जाने वाले मार्गो पर चौक चौराहों, दुकानों, होटलों एवं अन्य प्रतिष्ठानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया ।
उपरोक्त किए गए कार्यों से दोनों टीमों को काफी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई दोनों टीमों के द्वारा आपसी समन्वय स्थापित कर प्राप्त जानकारियों का आदान प्रदान किया गया महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होने के पश्चात पुनः मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया| आज मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि नेपाली तिराहा सॉन्ग नदी की पुल के पास से चोरी की गई बाइक के संबंध में जिन चोरों को पुलिस तलाश कर रही है वह हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर उसी चोरी की गई बाइक पर जाने वाले हैं । मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तो अंकुश कुमार उर्फ हनी पुत्र मूलचंद सिंह निवासी ग्राम मुकीमपुर थाना कोतवाली शहर बिजनौर उत्तर प्रदेश, हाल निवासी आनंद विहार कॉलोनी डेंसो चौक रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार, दूसरा प्रिंस कुशवाहा उर्फ प्रियांशु पुत्र रामखिलावन निवासी मुल्की नगर रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार को चोरी की गई बाइक बजाज एवेंजर UK14A3825 के साथ खांड गांव पुलिया रायवाला के पास से गिरफ्तार किया गया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News