ऋषिकेश- लांयस क्लब रायँल व रोटरी ऋषिकेश सेन्ट्रल ने सेंटा बनकर गरीब बच्चों को बांटे उपहार
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल एवं रोटरी ऋषिकेश सेंट्रल ने संयुक्त रूप से कोरोना महामारी से बचाव एवं लोगों को जागरूक करने की शपथ ली। इस दौरान उप जिलाधिकारी वरुण चौधरी ने सभी क्लब सदस्यों को शपथ दिलाई। इस मौके पर उप जिलाधिकारी ने कहा कि
अभी भी कोरोना का क़हर कम नही हुआ है, ऐसे में हम सभी को अभी सतर्क रहने की आवश्यकता है। जब तक कोई वैक्सीन नही आ जाती तब तक हमें खुद भी जागरूक रहना है ओर दूसरों को भी जागरूक करना है । लायंस क्लब रॉयल अध्यक्ष लायन अभिनव गोयल एवं रोटरी क्लब सेंट्रल अध्यक्ष हितेंद्र पंवार ने वैश्विक महामारी को लेकर जनजागरूकता के साथ ही क्रिसमस के त्योहार को देखते हुए 250 मास्क, सेनिटाईजर एवं गिफ़्ट बाँटे। इस अवसर पर अभिनव गोयल, धीरज मखीजा, सुमित चोपड़ा, प्रशांत जमदागनी, सुशील छाबरा, हिमांशु अरोड़ा, गूडु सिंह, सुमित चोपड़ा, हितेंद्र पंवार, विकास गर्ग, संजय सकलानी, सीए संकेत गोयल, सीए हरी रतूरी, वैभव गोयल आदि मौजूद थे ।
