ऋषिकेश- उत्तराखंड के गांधी स्व इंद्रमणि बडोनी की 95 जयंती के अवसर पर श्री भरत मंदिर इंटर कालेज ने उनकी याद में कार्यक्रम किया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के तत्वावधान में पर्वतीय गांधी स्व.इंद्रमणि बडोनी की 95 जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए । इस मौके पर प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड आंदोलन के प्रणेता पर्वतीय गांधी स्व. बडोनी की बदौलत से ही उत्तराखंड राज्य का निर्माण हुआ है । बडोनी ने गांव-गांव जाकर पैदल यात्रा की और लोगों को उत्तराखंड राज्य के निर्माण के लिए जगाया जिसका परिणाम उत्तराखंड आज 20 वर्ष का हो गया है। हमें भी उत्तराखंड की सुख समृद्धि के लिए उनके सपनों के उत्तराखंड को अपने कर्तव्य निष्ठा से समृद्ध बनाना है यदि हम अपने कर्तव्य का सही रूप से पालन करेंगे तो निश्चित रूप से उत्तराखंड राज्य संपूर्ण भारतवर्ष में अपनी प्रतिभाओं के रूप में भी महत्वपूर्ण स्थान रखेगा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता लखविंदर सिंह, संजीव कुमार, नवीन मेंदोला, भगवती प्रसाद जोशी, धनंजय रांगड़, विकास नेगी, सुखदेव कंडवाल, नवीन मेंदोला, सुनीता, सुनील दत्त थपलियाल, नीलम मनोरी, विनीता कुमारी, शकुंतला आर्य, रेखा बिष्ट, अंजलि रावत, सुनीता गुप्ता आदि मौजूद थे ।रेन्दर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News