ऋषिकेश- श्री साईं बाबा आश्रम श्यामपुर ने कांति परशुराम के जन्मदिन पर कुष्ठ रोगियों को बांटे कंबल

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – श्री साईं बाबा आश्रम श्यामपुर की ओर से गुरु कांति परशुराम के जन्म दिन भर कुष्ठ रोगियों को कंबल वितरण किया गया ।
बृहस्पतिवार को माता गीता के सानिध्य में तपोवन स्थित कुष्ठ कॉलोनी में कुष्ठ रोगियों को कंबल बांटे गए । इस दौरान कुष्ठ रोगियों सहित अन्य जरूरतमंद लोगों को लगभग 50 कंबल वितरित किए गए । इस मौके पर गीता माता ने कहा कि 25 दिसंबर को साईं आश्रम श्यामपुर की ओर से गुरु कांति परशुराम का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है । इससे पहले गुरु के जन्मदिन पर कुष्ठ रोगियों सहित जरूरतमंद लोगों को अधिक सर्दी बढ़ने से कंबल का वितरण किया गया । उन्होंने कहा कि गुरु कांति परशुराम ने हमेशा कुष्ठ रोगियों को गरीबों को सेवा में अपना जीवन समर्पित किया वह हमेशा नर सेवा नारायण सेवा पर विश्वास रखते थे । इस अवसर पर आश्रम के सचिव सुभाष शर्मा, आशीष शर्मा, अंकित राजपूत, सौरभ आदि मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News