ऋषिकेश- देवभूमि ऑटो रिक्शा एसोशिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र लांबा ने बाजी मारी
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – आटो रिक्शा एसोशिएशन चुनाव प्राथमिक विद्यालय ऋषिकेश में संपन्न किया गया । चुनाव में कुल 265 मतों में से 195 मत पड़े इसमें अध्यक्ष पद पर राजेंद्र लांबा को 119 वोट पड़े जबकि श्याम जाटव को 64 मत प्राप्त हुए सचिव पद पर बेचन गुप्ता ने 136 मत प्राप्त किए और प्रकाश जाटव को 52 मत प्राप्त हुए ।उपाध्यक्ष पद पर अजय मोहन गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित हुए, सह सचिव पद पर अजय सिंह व कोषाध्यक्ष पद पर नवीन जैन निर्विरोध निर्वाचित हुए । चुनाव आईसीएमआर की गाइड लाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सम्मपन किया गया । चुनावों का संचालन संरक्षक विनोद शर्मा, आशुतोष शर्मा, टेंपो यूनियन तपोवन के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह भंडारी, पंचानन पंचम, विजेंद्र कंडारी की देखरेख में हुआ । चुनाव निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी का निर्वहन संदीप शास्त्री द्वारा किया गया ।
