ऋषिकेश- ढालवाला में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति महिलाओं को किया जागरूक
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – आंगनबाड़ी केंद्र ढलवाला की ओर से मिशन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जन जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
बुधवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढाल वाला में आंगनवाड़ी केंद्र की ओर से आयोजित जन जागरूकता गोष्ठी में नगर पालिका सभासद विनोद सकलानी ने कहा कि हिंदू धर्म में बेटियों को आदिकाल से ही पूजा जाता रहा है । बेटियों के जीवन की रक्षा उनकी सुरक्षा और उन्हें उच्च स्तर की शिक्षा देना हमारा प्रथम कर्तव्य है । हमें बेटा व बेटी के प्रति अपनी सोच से ऊपर उठकर उनको एक समान अवसर प्रदान करना चाहिए । इस मौके परआंगनबाड़ी कार्यकर्ती रजनी सिधोला ने स्थानीय महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही कई महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में अवगत कराया । इसके साथ ही डाल वाला क्षेत्र की बालिकाओं को उनके उज्जवल भविष्य के प्रति कहीं महत्वपूर्ण जानकारियां दी । इस अवसर पर शीला भट्ट, लक्ष्मी भट्ट , शांति थपलियाल, सुचिता सिलस्वाल, अनीता पांडे, सिमरन राणा, सुहानी थपलियाल, सपना, ईसा, अंशिका, प्रियांशी बिष्ट आदि मौजूद थे ।
