ऋषिकेश- व्यपारी के घर हुई चोरी का कोतवाली पुलिस ने 72 घंटों में किया खुलासा,लाखों का माल बरामद

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – अद्वेतानंद मार्ग ऋषिकेश निवासी व्यापारी के घर 19 दिसंबर को हुई चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर इनसे चोरी की गई ज्वेलरी और नकदी बरामद की है। व्यापारी की ओर से पुलिस टीम को 11हजार और एसएसपी की ओर से टीम को ढाई हजार रुपया इनाम देने की घोषणा की गई है।
कोतवाली क्षेत्र में 19 दिसंबर की शाम अद्वेतानंद मार्ग ऋषिकेश निवासी व्यापारी अंकित नारंग पुत्र ओमप्रकाश नारंग के घर में शाम के वक्त जब घर में कोई नहीं था तो चोरों ने सेंध लगाकर सोने के जेवर और नगदी चुरा ली थी। व्यापारी अंकित नारंग ने इस मामले में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर चोरी का खुलासा करने के लिए टीम का गठन किया गया। घटनास्थल और उसके आसपास करीब 72 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांच की गई। उन्होंने बताया कि हाल ही में जेल से रिहा हुए करीब 15 चोरी के आरोपितों से भी पूछताछ की गई। सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान व्यापारी के घर के समीप तीन लड़के नजर आए थे, जो संदिग्ध थे। इस संबंध में पुलिस टीम के द्वारा अपना सूचना तंत्र सक्रिय किया गया। जिसके बाद पुलिस टीम ने मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे नेपाली फार्म तिराहे के पास चार संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए पकड़ा। इनकी तलाशी लेने के बाद चोरी की ज्वेलरी, कैमरा, मोबाइल फोन हेडफोन और नकदी बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपितों से चुराए गए शत प्रतिशत सोने के और डायमंड ज्वेलरी जिनकी कीमत करीब 8.5 लाख है, बरामद कर लिया गया। चोरी के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपित में गौतम जाटव पुत्र कलीराम जाटव गली नंबर 05 शांति नगर ऋषिकेश, सानू कुमार उर्फ यश कुमार पुत्र मोहन सिंह गली नंबर 02 निवासी शांति नगर ऋषिकेश, विजय जाटव उर्फ अजय पुत्र शिवचरण गली नंबर 05 शांति नगर ऋषिकेश और एक किशोर शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News