ऋषिकेश- चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने सरकार पर लगाया मास्टर प्लान के नाम पर बेघर करने का आरोप
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – चार धाम तीर्थ पुरोहित हक हकूक घाटी महापंचायत ने चारों धामों में मास्टर प्लान के नाम पर स्थानीय लोगों को बेघर करने का आरोप लगाया है ।
बुधवार को कृष्णकांत कोठियाल की अध्यक्षता में भगवान आश्रम में बैठक आयोजित की गई । इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार हमारे लोगों को आपस में तोड़ने की जो कोशिश कर रही है महापंचायत उसका घोर विरोध करती है । सरकार चारों धामों में मास्टर प्लान ठोक कर वहां के स्थानीय लोगों को बेघर करना चाहती है । उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर चारों धामों में देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाया जाएगा सरकार तानाशाही के चलते अनेक काले कानून बना रही है जो ठीक नहीं है । चारों धामों की स्थानीय जनता इसका घोर विरोध कर रही है । भविष्य में आगे की रणनीति के लिए शीघ्र महापंचायत की विशाल बैठक बुलाई जाएगी और हक हकूक महापंचायत सभी जनमानस को एकत्र कर इसका घोर विरोध करेगी । बैठक में कृष्ण कांत कोठियाल अध्यक्ष चार धाम तीर्थ पुरोहित, हरीश डिमरी सचिव, विनोद शुक्ला उपाध्यक्ष, अध्यक्ष केदार सभा लक्ष्मीनारायण जुग्रान, कोषाध्यक्ष विनोद, आचार्य नरेश आनंद, पुरुषोत्तम तिवारी, पूर्व महामंत्री केदार सभा पं. रवी शास्त्री, अभिषेक शर्मा, रमाकांत भारद्वाज, नरोत्तम दास, आनंद तिवारी, संतोष तिवारी, प्रकाश कोटियाल आदि मौजूद थे।
