ऋषिकेश- माणा गांव से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा कर लौटे सोमेश पंवार का महासभा ने किया स्वागत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने फिट इंडिया क्लीन, ग्रीन हिमालय एवं नशा मुक्त भारत की थीम के तहत उत्तराखंड के माणा गांव से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा कर वापिस लौटे सोमेश पंवार को सम्मानित किया ।
बुधवार को अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के देहरादून रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में साइकिल यात्रा कर वापिस लौटे बद्रीनाथ निवासी सोमेश पंवार को गढ़वाल महासभा के संरक्षक कमल सिंह राणा एवं महासभा के अध्यक्ष डॉ. राजे सिंह नेगी ने शॉल उड़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर साइकिल यात्रा के माध्यम से 10 राज्यों तक सफल यात्रा करने वाले सोमेश पंवार ने बताया कि उन्होंने फिट इंडिया क्लीन, ग्रीन हिमालय एवं नशा मुक्त भारत की थीम को लेकर चार नवंबर को बद्रीनाथ धाम से यात्रा प्रारंभ कर कन्याकुमारी मंदिर तक दस राज्यो से होते हुए लगभग चार हजार तेंतीस किलोमीटर यात्रा पूर्ण की। अपनी इस यात्रा में उनको सभी राज्यो में प्रवासी उत्तराखंडियों के साथ ही वहां के स्थानीय वासियों द्वारा भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि अपने चार हजार तेंतीस किलोमीटर की साइकिल यात्रा को गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड हेतुभेजेंगे।इस मौके पर स्वागत करने वालो में उत्तराखंड महासभा बैंगलोर के सचिव अनुज जोशी,गढ़वाल महासभा के महामंत्री उत्तम सिंह असवाल, मयंक भट्ट, अंजली वर्मा, मोनिका पंवार, रश्मि चौहान, आदित्य चौहान, मनोज नेगी , जसवीर मेहता, बनिता मेहता आदि मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News