उत्तराखंड- प्रदेश में करोना के आज 611 नये मरीज मिले,655 मरीज स्वस्थ हुए, 13 मरीजो की मौत हुई
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – प्रदेश के अंतर्गत 24 घंटे में कोरोना से 13 लोगों की मौत हुई जबकि 611 नए मामले सामने आए और 655 कोरोना को मात देकर ठीक हुए।
राज्य में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है, मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 611 नए मामले सामने आए। जबकि 655 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। 13 लोगों की मौत के साथ ही राज्य में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1439 हो गई।
कुल संक्रमितों की संख्या 87376 हो गई। इसमें 79341 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या 5512 है। रिकवरी रेट 90.80 प्रतिशत है। बहरहाल अल्मोड़ा जिले में 49, बागेश्वर में 06,चमोली में 34, चंपावत में 18, देहरादून में 237, हरिद्वार में 35 , नैनीताल में 101, पौड़ी में 15, पिथौरागढ़ में 19, रूद्रप्रयाग में 02, टिहरी में 22, यूएसनगर में 30 और उत्तरकाशी जिले में 43 नए मामले सामने आए।
