ऋषिकेश- श्यामपुर में जनकल्याण समिति ने शिक्षा क्षेत्र में अव्वल आने वाले विधार्थियो को सम्मानित किया
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – विनोद विहार जन कल्याण समिति ने पूर्व त्रिस्तरीय पंचायत के प्रतिनिधियों व बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
सोमवार को खदरी में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनीता उपाध्याय, पूर्व प्रधान सरोप सिंह पुंडीर व पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन पांडेय बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । इस मौके पर विनोद विहार जनकल्याण समिति को जिला पंचायत सदस्य द्वारा अपनी जिला पंचायत निधि से 7 लाख रुपये हॉल के शेष कार्य के लिए दिए गए । विनोद विहार कल्याण समिति द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर संजीव चौहान ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए धन की कोई कमी नही होने दी जाएगी। जिला पंचायत क्षेत्र खदरी के सम्पूर्ण गांवों में भरपूर विकाश के कार्य करवाये जा रहे है। खासकर युवाओं के लिए समय समय पर खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित करके युवाओं को नशे से दूर करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इस अवसर पर विनोद विहार जन कल्याण समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह रावत, टेक सिंह राणा, महावीर उपाध्याय, शांति प्रसाद थपलियाल, सुनील चंदोला, गौतम राणा, मंजीत राठौर, कुसुम जोशी, चंद्रप्रकाश नैथानी, मोहन सिंह रावत, मुकेश पांडेय, सावित्री रावत, कमला नेगी, सुमन गोदियाल, विनीता राणा, सुल्तान सिंह नेगी, पीताम्बर नौटियाल, बिरेन्द्र बुटोला आदि मौजूद थे ।
