ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ने सात किलो गांजे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार किये।

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – अवैध नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान सात किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है
पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के दृष्टिगत लगातार गोष्ठी कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है । कोतवाली पुलिस की गठित टीमों द्वारा शराब तस्करों के ठिकानों पर दबिश, अवैध शराब बिक्री वाले स्थान पर दबिश, शराब तस्करों के विरुद्ध वाहन चेकिंग
अभियान जारी है। कोतवाली पुलिस ने बीती देर रात्रि गोलचक्कर आईडीपीएल ऋषिकेश के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर चेक किया तो उनके अवैध 7 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्तों का नाम पता जगजीत सिंह पुत्र रामआशीष निवासी तियारा हैदरपुर मलफाहा सैनपुर बलिया उ, प्र , अखिलेश यादव पुत्र दुलार यादव निवासी अतरौली करमोता बलिया बिहार के रूप में हुई है ।
अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News