ऋषिकेश- थाना मुनि की रेती के शिवपुरी में कैम्प में कार्यरत युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – थाना मुनिकीरेती के शिवपुरी चौकी के अंतर्गत कैम्प के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। थाना मुनिकीरेती पुलिस को युवक का शव छत से लटकता मिला है।
थाना मुनिकीरेती पुलिस के अनुसार सुबह 7 बजे कैंप के कमरे में युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कैंप के कमरे में नवीन (24) पुत्र रमेशराम, निवासी ग्राम चोलेरासीम थाना चौखुटिया अल्मोडा का शव रस्सी से लटका हुआ पाया गया । कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि नवीन कैंप में ही कुक का काम करता था। पुलिस ने कमरे और आसपास की तहकीकात के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस के मौके पर पहुंचने पर कमरे का दरवाजा खुला था। निरीक्षण के बाद शव को नीचे उतरवाया गया। मौके पर कोई सुसाइड नोट नही मिला है। मामले की जांच की जा रही है। साथ ही परिजनों को भी सूचना दी जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News