ऋषिकेश- कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने किया आस्था पथ व घाट का लोकार्पण

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने 1280.10 लाख की लागत से मुनी की रेती में अयोध्या आस्था पथ व भरत घाट का विधिवत लोकार्पण किया । इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में तीर्थ यात्रियों का पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए खारा स्त्रोत पुल से शीशम झाड़ी ढालवाला ड्रेन तक आस्था पथ का निर्माण किया गया है । इसके अलावा धार्मिक एवं पर्यटन नगरी होने के साथ ही यह स्थान योग नगरी के रूप में भी अपना अलग स्थान रखती है । प्रतिवर्ष यहां पर 1 मार्च से 7 मार्च तक उत्तराखंड योग महोत्सव का आयोजन गंगा नदी के तट पर किया जाता है । इस को ध्यान में रखते हुए मुनिकीरेती स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम के पास योग महोत्सव के सफल आयोजन के लिए 15 मीटर चौड़ा और 287 मीटर लंबा सुगम सुरक्षित एवं स्वच्छ घाट का निर्माण किया गया है । इसके अलावा श्रद्धालुओं एवं तीर्थ यात्रियों के आवागमन के लिए आस्था पथ के टॉप पर सुरक्षित एवं सुंदरता को दृष्टिगत रखते हुए आस्था पथ पर कॉबल स्टोन रेलिग, कास्ट आयरन गजेबो और सिटिंग बेंच आदि कार्यों को नवनिर्मित आस्था पथ पर पूरा किया गया है । आस्था पत्र की निरंतरता बनाए रखने के लिए त्रिवेणी घाट तक आवागमन के लिए ड्रेन पर एक स्पान का निर्माण किया गया है । इससे यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के पैदल यात्रा के लिए रामझूला से पशुलोक बैराज तक गंगा दर्शन, गंगा स्नान एवं पूजा अर्चना के साथ ही आवागमन के लिए अतिरिक्त पैदल मार्ग उपलब्ध हो सकेगा । स्थानीय जनता के साथ ही धार्मिक पर्यटन एवं विदेशी सैलानियों को मां गंगा के दर्शन व प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत होने का अवसर मिलेगा । आस्था पथ निर्माण से प्रधानमंत्री, भारत सरकार के गंगा स्वच्छता कार्यक्रम को बल प्राप्त होगा और गंगा नदी की शारदा एवं स्वच्छता बनी रहेगी । इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, मंडी समिति के अध्यक्ष विनोद कुकरेती, मंडल अध्यक्ष राकेश भट्ट, अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट, उप जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा, अधीक्षण अभियंता प्रेम सिंह पवार, अधिशासी अभियंता कमल सिंह, सहायक अभियंता मंगल सिंह, शिवमूर्ति कंडवाल, शंभू पासवान, इंदिरा आर्य, बीना जोशी, पुष्पा ध्यानी, लीला रमोला, सरोज कुकरेती , विश्वेश्वरी उनियाल, धर्म सिंह, विनोद चौहान, गजेंद्र सजवान आदि मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News