ऋषिकेश- गढ़ लोक संस्कृति समिति के स्थापना दिवस के अवसर अनेक कार्यक्रम किये जाएंगे

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – गढभूमि लोक संस्कृति संरक्षण समिति ढालवाला मुनीकीरेती ने सर्व सम्मति से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्थापना दिवस पर क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं मंगल कामना के लिए सुंदर कांड, स्थानीय वाद्य यंत्रों का वादन, माँगल गीत , ऑनलाइन सांस्कृतिक प्रतियोगिता व विभिन्न क्षेत्रों में प्रेरक कार्य कर रहे नागरिको का सम्मान करेगी।
रविवार को ढाल वाला स्थित एक होटल में समिति के अध्यक्ष आसाराम व्यास की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई । इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोरोना काल को देखते हुए शासन प्रशासन द्वारा निर्धारित गाइड लाइन के मध्य नजर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा इस अवसर पर विशाल मणि पैन्यूली, घनश्याम नौटियाल, डॉ. सुनीलदत्त थपलियाल, धनीराम बिंजोला, संतोष व्यास, महिपाल बिष्ट, सुरेंद्र सिंह भंडारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News