ऋषिकेश-भाजपा श्यामपुर मंडल ने मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर माँ गंगा का दुग्धभिषेक कर उनके दीर्घायु होने की कामना की

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भाजपा वीर भद्र मंडल की ओर से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्म दिवस पर मां गंगा में दुग्ध विषय कर उनके दीर्घायु की कामना की गई रविवार को मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी के नेतृत्व में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीरभद्र मंदिर के पास मां गंगा में दुग्ध अभिषेक कर उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई। इस मौके पर मंडल महामंत्री सुंदरी कंडवाल ने कहा कि मां गंगा मुख्यमंत्री को कोरोना संक्रमण से जल्द बाहर निकाल कर नई उर्जा प्रदान करें जिससे वह प्रदेश के विकास कार्य में जुट जाएं। उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास के पथ पर अग्रसर होकर नए आयाम स्थापित कर रहा है। आम जनता, गरीब, पिछड़े और दलित समाज के सर्वांगीण विकास एवं पहाड़ के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री का कार्य सराहनीय हैं। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, रविंदर प्रधान, रविंदर कश्यप आदि कार्यकर्ता मौजूद थे ।
भाजपा श्यामपुर मंडल की ओर से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिवस पर सत्यनारायण मंदिर में हवन यज्ञ कर उनके दीर्घायु की कामना की गई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने यज्ञ में आहुति डालकर मुख्यमंत्री के स्वस्थ होने की कामना की ।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष गणेश रावत, जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, जिला अध्यक्ष नरेन्द्र रावत, सतपाल सैनी, रामरतन रतूड़ी, विनोद भट्ट, राजेश जुगलान, हरपाल राणा, बिना बंगवाल, कमला नेगी, अंजना चौहान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News