उत्तराखंड- प्रदेश में करोना का कहर बरकरार,पिछले 24 घंटे में 554 नये मरीज मिले,9 मरीजो की मौत
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में 24 घंटे में कोरोना से 9 लोगों की मौत हुई और 584 नए मामले सामने आए 556 कोरोना को मात देकर ठीक हुए।
राज्य में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में शनिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 584 नए मामले सामने आए। जबकि 556 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। नौ लोगों की मौत के साथ राज्य में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1408 हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 85853 हो गई। इसमें 77326 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या बढकर 6074 है।लगातार बढ़ रहे मामलों से रिकवरी 90.07 प्रतिशत है। बहरहाल, शनिवार को अल्मोड़ा जिले में 18, बागेश्वर में 05, चमोली में 14, चंपावत में 18, देहरादून में 199, हरिद्वार में 29, नैनीताल में 125, पौड़ी में 35, पिथौरागढ़ में 15, रूद्रप्रयाग में 18, टिहरी में 35, यूएसनगर में 40 और उत्तरकाशी जिले में 33 नए मामले सामने आए ।
