ऋषिकेश- मुख्यमंत्री के स्वास्थ में शीघ्र लाभ की कामना को लेकर भाजपाइयों ने की गंगा आरती
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – महापौर,पार्षदों सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गंगा आरती में शामिल होकर मुख्यमंत्री के दीर्घायु के लिए प्रार्थना की गई । कोरोना पॉजिटिव हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं उनकी दीर्घायु की मंगल कामना को लेकर गंगा तट त्रिवेणी घाट पर मां गंगा की विशेष आरती का आयोजन किया गया। महापौर अनीता ममगाईं, निगम पार्षदों और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गंगा आरती में शामिल होकर राज्य के मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगल कामना के साथ दीपदान किया।

