ऋषिकेश- स्मार्ट पेवल संस्था देहरादून की और से नीरजा गोयल और धनवीर सिंह भंडारी को मनवीर कौर पुरस्कार दिया गया।

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – स्मार्ट पेवल संस्था की ओर से तीर्थ नगरी के दो पैरा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नीरजा गोयल और धनवीर सिंह भंडारी को मनवीर कौर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
शनिवार को देहरादून के एक होटल में स्मार्ट पेवल संस्था की ओर से सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मनवीर कौर पुरस्कार 2020 के लिए तीर्थनगरी के पैरा गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर धनवीर सिंह भंडारी को यह पुरस्कार दिया गया ।

जबकि नीरजा गोयल को यह पुरस्कार ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग करने व सामाजिक कार्यों में अहम भूमिका निभाने पर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संस्था के चैयरमेन कुलदीप कौर ने बताया कि स्मार्ट पेवल सामाजिक संस्था है, जो दिव्यांगों के लिए काम करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News