ऋषिकेश- प्रकाशानंद चैरिटेबल ट्रस्ट ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – प्रकाशानंद चैरिटेबल ट्रस्ट शीशम झाड़ी की ओर से समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों लोगों को सम्मानित किया गया ।
शनिवार को शीशम झाड़ी में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद, विशिष्ट अतिथि हंस कल्चरल सेंटर के उत्तराखंड प्रभारी पद्मवेन्द सिंह बिष्ट द्वारा की गई । कार्यक्रम का संचालन पंडित रवी शास्त्री की ओर से किया गया । इस मौके पर सर्वप्रथम एडवोकेट रमा बल्लभ भट्ट को आध्यात्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सम्मान किया गया । वही एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरज सिंह रौतेला एडवोकेट को कोविड-19 कोरोना काल में क्षेत्रवासियों को मनोरंजन के माध्यम से आपने घरों में रह रहे लोगों का उत्साहवर्धन करने के साथी लोगों को घरों घरों तक खाद्य सामग्री वितरित करना के लिए विशेष सम्मान दिया गया ।
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शिव मूर्ति कंडवाल को कोविड-19 के दौरान आपने युवाओं को साथ में लेकर निर्धन अनाथ लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा व गांव गांव जाकर खाद्य सामग्री वितरित करने पर विशेष सम्मान दिया गया । अर्चित पांडे , प्रशांत भट्ट , सचिन सेंनवान, अजय रमोला, आशीष कुकरेती, श्वेता भट्ट को कोविड-19 में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया । इस मौके परमहामंडलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद विशिष्ट अतिथि हंस कल्चर सेंटर के उत्तराखंड प्रभारी पद्ममेन्द सिंह बिष्ट के द्वारा सभी सम्मानित लोगों को उत्तरीय शाल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में अगर हम सभी अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं साथ ही सभी युवाओं को साथ में लेकर एक साथ चलते हैं तो निश्चित ही समाज मैं जरूर बदलाव आएगा जिस प्रकार आज का युवा नशा की ओर भागता जा रहा है और जहां आज पूरा विश्व कोविड-19 से लड़ रहा है हमारा कर्तव्य बनता है कि हम एक साथ मिलकर इस आपदा में हर एक एक दूसरे की मदद करते हुए उस विशेष व्यक्ति का सहारा बने । हम सभी उन प्रतिभाओं का सम्मान करें जिससे आने वाला समय उस घड़ी को याद कर सकें ।
हंस कल्चर सेंटर के उत्तराखंड प्रभारी पद्ममेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि हंस कल्चर सेंटर सदैव सेवा भाव समर्पण की और अग्रसर रहता है । भोले महाराज मंगला माता के आदेश अनुसार पूरे विश्व में आज हंस फाउंडेशन निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहा है ।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक अनिल बोखंडी, ,अभिषेक शर्मा, अनिल बड़ोला, इंदिरा आर्य, श्वेता भट्ट, आशीष कुकरेती , प्रशांत भट्ट , अर्चित पांडे , दीपक नेगी , राजेश पयाल, निरज रावत, सीमा बिजलवान आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News