ऋषिकेश– कांग्रेस कमेटी मुनिकीरेती ढालवाला में बूथ स्तर पर बनाए जाएंगे प्रभारी व सदस्य – हिमांशु बिजल्वाण

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- नगर कांग्रेस कमेटी मुनि की रेती ढलवाला और जिला अध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण की अध्यक्षता में देहरादून रोड स्थित वेडिंग प्वाइंट में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की रणनीति तैयार की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण ने बताया कि जल्द ही बूथ स्तर पर प्रभारी और सदस्य बनाए जाएंगे। मेरा बूथ सबसे मजबूत नारे के संग कांग्रेस सत्ता में जोरदार वापसी करेगी। नगर अध्यक्ष महावीर खरोला ने विस चुनाव 2022 के लिए सभी कार्यकर्ताओं से कमर कसने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है। इनका मुख्य कारण चुनावी घोषणाओं में किए गए वायदों का पूरा न होना है। इस अवसर पर दिनेश व्यास, विनोद बिजल्वाण, दिनेश सकलानी, संतोष पैन्यूली, अक्षत भट्ट, विनोद सकलानी, रोहित चौहान, अर्जून डंगवाल, दीपक खत्री, लक्ष्मण राजभर, अनिल रावत, विकास रयाल, बजरंग बिजल्वाण, भगवती प्रसाद उनियाल, विरेंद्र उनियाल, विजेंद्र पयाल, धर्म जोशी, कुलदीप उनियाल, पदमा सेमवाल, सुषमा नौटियाल, सुषमा नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News