ऋषिकेश- टिहरी गढ़वाल भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने जिले की कार्यकारिणी की घोषणा की
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा टिहरी गढ़वाल ने अपनी जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। इसमें अध्यक्ष से लेकर सोशल मीडिया प्रभारी तक के पदों की जिम्मेदारी सक्रिय कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा टिहरी गढ़वाल के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुजवान ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए प्रजापति शाह, राकेश लवली, सचिन सेलवान, गुरुचरण को उपाध्यक्ष, रूकमलाल राही, प्रेमलाल टम्टा को महामंत्री, रजनीश कुमार, दिनेश भजनियाल, जयेंद्र कुमार, विनोद कोहली, कुलराज को मंत्री, हर्षपाल मिश्रा को कोषाध्यक्ष, आलोक कुमार को मीडिया प्रभारी, शेर सिंह को सोशल मीडिया के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश ने उम्मीद जताई है कि जिन आकांक्षाओं के साथ पदों की जिम्मेदारी सक्रिय कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है वह उन पर खरा उतरेंगे। मुनीकीरेती से उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने वाले सचिन सेलवान ने बताया कि क्षेत्रीय समस्याओं का निराकरण करना ही उनकी प्राथमिकता में शामिल होगा। इसके लिए वह लगातार प्रयास करते रहेंगे।
