ऋषिकेश- राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज IDPL में कोमल तोमर अध्यछ और डॉ चंडी प्रसाद घिल्डियाल को प्रभारी सचिव निर्विरोध चुना गया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज आईडीपीएल में विद्यालय प्रबंधन समिति का वार्षिक चुनाव संपन्न किया गया । इसमें कोमल तोमर को अध्यक्ष और डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल को प्रभारी सचिव निर्विरोध चुना गया ।
शनिवार को प्रधानाचार्य आरएस विश्वकर्मा की देखरेख में विद्यालय सभागार में संपन्न हुए चुनाव में वर्ष 2010 से प्रबंधन समिति की लगातार सक्रिय सदस्य रहीं कोमल तोमर को अध्यक्ष जबकि लगातार आठवीं बार संस्कृत प्रवक्ता डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल को प्रभारी सचिव चुना गया । कार्यकारिणी सदस्यों में शकुंतला छाबड़ा, हितेन, मीना तोपवाल, सावित्री देवी, माधुरी, मंजू राधिका को चुना गया ।नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को सचिव डॉ. घिल्डियाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई । इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य विश्वकर्मा ने नवीन कार्यकारिणी से विद्यालय विकास योजना को तत्काल तैयार करने मैं पूर्ण रुप से सहयोग करने की अपील की । इस दौरान करतल ध्वनि से विद्यालय एवं छात्र हित में कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी
इस अवसर पर डॉ. संजय ध्यानी, एलएम जोशी, दिवाकर नैथानी, सुशील सैनी, हरेंद्र राणा, सीडी डंगवाल, सरोज लोचन, रश्मि सजवान सहित शिक्षक कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News