ऋषिकेश- आम आदमी पार्टी राज्य की जनता की भावनाओ के अनुरूप राज्य निर्माण के संकल्प के साथ चुनाव में उतरेगी – मनीष सिसोदिया
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में भ्रष्टाचार मुक्त व राज्य की जनता की भावनाओ के अनुरूप राज्य निर्माण के संकल्प के साथ चुनाव में उतरेगी। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता सत्ता में बदलाव चाहती हैं, भाजपा व कांग्रेस दोनो दलों ने राज्य की जनता को निराश किया है। यह बात सिसोदिया ने नैपाली फार्म पर हरिद्बार से देहरादून जाते हुए पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।उन्होंने कहा कि विकास को तरसती व भ्रष्टाचार से पीड़ित राज्य का आवाम आम आदमी पार्टी की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहा है। राज्य में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आये है।

शनिवार को तीर्थ नगरी पंहुचने पर आम आदमी पार्टी के विधानसभा कॉर्डिनेटर दिनेश असवाल, डा.राजे सिंह नेगी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद वह देहरादून के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पूर्व विधानसभा प्रभारी अमित विश्नोई, नवीन मोहन, विजय पंवार, देवराज नेगी, दिनेश कुलियाल, ज्ञान रावत, मनोज कोटियाल, गुरुमीत सिंह, सुनील कुमार, प्रवीन जोशी, संजय सिलस्वाल, गणेश बिजल्वाण, रूपेश चौहान, मनोज भट्ट, विक्रांत भारद्वाज, अंकित नैथानी, मयंक भट्ट आदि मौजूद थे।
