ऋषिकेश- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नए दायित्वधारी कार्यकर्ताओं का किया स्वागत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 21 वे प्रांत अधिवेशन में कार्यकर्ताओं के नवीन दायित्व की घोषणा की गई
शुक्रवार को नगर निगम सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा नवीन दायित्वधारी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया । संगठन के द्वारा काजल थापा को प्रांत मंत्री का दायित्व, शुभम झा को जिला संयोजक का दायित्व, विवेक शर्मा को जिला प्रमुख, अमित गांधी विभाग प्रमुख, अंजली शर्मा को प्रांत सह छात्रा प्रमुख, विनोद चौहान को गढ़वाल सह संयोजक, त्रिलोक सिंह परमार को जिला सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया ।

वही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य में सागर प्रजापति दिनेश गोसाई, रिशु कश्यप, प्राची सेमवाल को शामिल करने पर जोरदार स्वागत किया गया । इस मौके पर जिला संयोजक शुभम झा ने कहा संगठन की रीति नीति के साथ संगठन का विस्तार करने के साथ ही छात्र हित समाज हित राष्ट्रहित की भावना के साथ कार्य करते रहेंगे । इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन के पोस्टर का भी विमोचन किया गया ।
इस अवसर पर जिला संयोजक शुभम झा, गढ़वाल प्रमुख विनोद चौहान, विभाग प्रमुख अमित गांधी, जिला प्रमुख विवेक शर्मा, प्रांत सह छात्रा प्रमुख अंजलि शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रिशु कश्यप, सागर प्रजापति, दिनेश गुसाईं, प्राची सेमवाल, जिला सह संयोजक त्रिलोक सिंह परमार, पारसनाथ, दीपक भारद्वाज, महेश सेमवाल, रोहित सोनी, महिमा कश्यप, करण, गोल्डी कश्यप आदि कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News