ऋषिकेश- जानकी सेतु के पास व त्रिवेणी घाट पर बनेगी कुंभ मेला पुलिस चौकी – आईजी संजय गुंज्याल

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – आईजी कुंभ मेला संजय गुंज्याल ने कहा कि कुंभ के दौरान सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए मुनी की रेती स्टेट जानकी सेतु के पास और त्रिवेणी घाट पर कुंभ मेला पुलिस चौकी खोली जाएगी ।
शुक्रवार को देहरादून रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आईजी कुमकुम बेला संजय गुंज्याल ने व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की । इस दौरान उन्होंने अब तक किए गए कुंभ मेला कार्यों की जानकारी ली उन्होंने कहा कि कुंभ मेला के लिए कुंभ मेला क्षेत्र में पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाएगी । जानकी पुल पर आवागमन के लिए लाइट लगाई जाएगी । इस दौरान व्यापारियों ने नगर क्षेत्र में आवारा पशुओं से हो रही दिक्कतों से हाय जी को अवगत कराया । इसके अलावा टैक्सी टैक्सी संचालकों ने बाहरी प्रदेशों से डग्गामार वाहनों पर रोक लगाने की मांग की । इसके बाद आएगी ने कुंभ मेला क्षेत्र के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया । इस मौके पर उन्होंने कुंभ कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए । इस अवसर पर एसएसपी कुंभ मेला जन्मनजे खंडूरी, सीओ प्रकाश देवली, सीओ वंदना आदि अधिकारी मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News