ऋषिकेश- प्रथम चरण में आईएसबीटी में बसाए जाएंगे ढाई सौ वेंडर – नगर निगम

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – तीर्थ नगरी ऋषिकेश को जल्द ही उत्तर भारत के सबसे बड़े वेडिंग बाजार के रूप में किया जायेगा। प्रथम चरण में ढाई सौ वेंडरों को बसाने की निगम की योजना है। इसके साथ ही सुव्यवस्थित व्यापार के जरिए निगम प्रशासन ने ऋषिकेश को स्मार्ट सिटी बनाने की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए है ।
शुक्रवार को आईएसबीटी में उत्तर भारत के सबसे बड़े वेंडिंग जोन का महापौर अनिता ममगाई ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि शहर में खोखा व्यवसायियों के व्यापार को सुव्यवस्थित बनाकर ही स्मार्ट सिटी के मार्ग को प्रशस्त किया जाएगा । निगम के इस मेगा प्रोजेक्ट से तीर्थ नगरी भारत के सबसे बड़े वेडिंग बाजार के रुप मे हो जायेगा। प्रथम चरण में इसमें ढाई सौ वेडरों को बसाया जाएगा । इनको बिजली, पानी, शौचालय, सीसीटीवी और सिक्योरिटी गार्ड के साथ सुरक्षा निगम प्रशासन प्रदान करेगा। यह योजना पथ व्यवसायियों को भी पूरे आत्म सम्मान के साथ अपना व्यापार चलाने का मौका देगी। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त एलम दास, पार्षद विजय बडोनी ,पार्षद वीरेंद्र रमोला , पार्षद प्रदीप कोहली, पार्षद अनिता रैना , पार्षद लक्ष्मी रावत , पार्षद कमलेश जैन , पार्षद अनिता प्रधान, रवि शर्मा , राजपाल ठाकुर , पवन शर्मा, सुनील उनियाल, मदन कोठारी, प्रिया ढकाल, सहायक अभियंता आनंद मिश्रवान, कर अधीक्षक रमेश रावत, धीरेंद्र सेमवाल अभिषेक मल्होत्रा, नरेश खैरवाल , जितेंद्र , महेंद्र , राकेश , सुलेखा , विनोद पुरोहित, हेमंत गुप्ता, अभिषेक रावत आदि मोजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News