ऋषिकेश-रायवाला पुलिस ने अल्पसंख्यक दिवस पर अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों को किया जागरूक
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी प्रदेश के सभी थानों में पुलिस विभाग के सहयोग से जन जागरूकता कार्यक्रम राज्य सरकार के कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत सूक्ष्म रूप से आयोजित किए गए ।
शुक्रवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रायवाला के द्वारा विश्व अल्पसंख्यक दिवस के अवसर पर रायवाला क्षेत्र के अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया । इस मौके पर अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों को भारत सरकार द्वारा प्रदान किए गए संरक्षण,अधिकारों एवं विकास योजनाओं संबंधित जानकारियां दी गई । इस दौरान हर व्यक्ति को उपरोक्त तथ्यों की जानकारियां प्रदान करने वाली एक एक पुस्तिका भेंट की गई । इसके अतिरिक्त गोष्ठी में उपस्थित अल्पसंख्यक समुदाय के सभी व्यक्तियों से उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी लेकर सहयोग की अपील की गई ।
