ऋषिकेश- भाजपा मुनीकीरेती मंडल ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को किया सम्मानित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भारतीय जनता पार्टी मुनीकीरेती ढालवाला की महिला मोर्चा की विधिवत घोषणा कर दी गई है । महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा रेखा राणा व भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद रतूड़ी के द्वारा जिला महिला मोर्चा के कार्यकारिणी की घोषणा की गई । मुनीकीरेती ढलवाला से जिला महामंत्री इंदिरा आर्य, जिला उपाध्यक्ष लीला रमोला, जिला उपाध्यक्ष राजकुमारी ज़ख्मोला, जिला मंत्री विशेश्वरी उनियाल, जिला मीडिया प्रभारी शेला खंडूरी, मंडल अध्यक्ष शशि कंडारी, जिला मीडिया प्रभारी कमलेश भट् के नामों की घोषणा की गई । मंडल अध्यक्ष राकेश भट्ट के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा मनोनीत पदाधिकारियों का मंडल कार्यालय में स्वागत किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका मुनिकीरेती अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, दिनेश कोठियाल, भगवती काला, प्रेम सेमवाल, सचिन रावत, अर्चित पांडे, सीमा बिजलवान, मीना, सुनीता, दीपा, सुधा बिष्ट, बीना जोशी, सावित्री चौधरी, राकेश आदि मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News