ऋषिकेश- गीता भवन कर्मचारियों ने आयुर्वेद संस्थान को लेकर प्रबंधक से की वार्ता

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – गीताभवन आयुर्वेदिक संस्थान स्वर्गआश्रम के कर्मचारी यूनियन के संरक्षक आशुतोष शर्मा व नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने गीता भवन प्रबंधन से वार्ता की । वार्ता में प्रबंधन द्वारा सभी कर्मचारियों को ड्यूटी रजिस्टर पर उनकी उपस्थिति हस्ताक्षर सहित दर्ज कराई गई सभी कर्मचारी भाई कार्य पर यथावत पूर्व की भांति अपनी सेवा जारी रहने के आश्वासन के बाद कार्य पर लग गए । गीता भवन प्रबंधन द्वारा अपने कर्मचारी को बताया कि उन्होंने सभी ट्रस्टी गणों को तत्काल सूचना दे दी है कि वह इस समस्या के निदान के लिए वार्ता हेतु जल्दी कर्मचारियों के साथ बैठक करें । प्रबंधन की ओर से गौरी शंकर मोहता ने कर्मचारियों को अपना परिवार बताकर उनके हित में निर्णय लेने की बात कही और उन्होंने कर्मचारियों को कहा कि वह पूरा भरोसा रखें उनके साथ कुछ भी अन्याय नहीं होगा । इस अवसर पर कांग्रेस के जिला महामंत्री सुभाष शर्मा, नगर अध्यक्ष आदेश तोमर , जितेंद्र धाकड़, राजू भारती, राकेश कुमार आदि कर्मचारी मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News