ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ने चलाया त्रिवेणी घाट पर सत्यापन अभियान

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – आगामी कुंभ मेले के दौरान आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कोतवाली पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया ।
बुधवार को कोतवाली प्रभारी रितेश शाह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा त्रिवेणी घाट पर रहने वाले लगभग 100 से अधिक साधुओं का सत्यापन किया गया । उप निरीक्षक उत्तम रमोला ने बताया कि महाकुंभ शुरू होने वाला है पुलिस द्वारा सुरक्षा के मध्य नजर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है ।

पुलिस की कोशिश यह है कि सत्यापन के दौरान यदि कोई आपराधिक प्रवृति का या फिर किसी का अपराधिक इतिहास निकलता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके । शुरुआती दौर में चले अभियान में अभी तक ऐसा कुछ नहीं मिला है सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News